ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: अब विदेशी भाषा सीखेंगे बिहार के छात्र, राज्यभर के 15 इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई शुरुआत

Bihar News: बिहार के इंजीनियरिंग छात्रों को अब विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा. मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने मंगलवार को 15 इंजीनियरिंग कॉलेज में इसका शुभारंभ कर दिया।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने "मुख्यमंत्री सात निश्चय – 1" योजना के तहत एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत अब राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र फ्रेंच और जर्मन जैसी विदेशी भाषाएं सीख सकेंगे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।


इस कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा की गई है। पहले चरण में इसे राज्य के 15 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में लागू किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर विभाग की सचिव डॉ. प्रतिमा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।


डॉ. प्रतिमा ने कार्यक्रम में एक प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि विदेशी भाषाओं का ज्ञान छात्रों को अंतरराष्ट्रीय नौकरी के अवसरों के लिए तैयार करेगा। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान कई छात्रों ने फ्रेंच और जर्मन भाषा में संवाद किया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि इस पहल को लेकर छात्रों में उत्साह और रुचि है।


मुख्य सचिव ने इस अवसर पर कहा कि विदेशी भाषा का ज्ञान छात्रों के करियर को नई दिशा देगा। उन्होंने सुझाव दिया कि भविष्य में जापानी भाषा को भी कोर्स में शामिल किया जाए और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम्स शुरू किए जाएं।


इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे राज्य के सभी 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में लागू करने की योजना है। इस कार्यक्रम को छात्रों और शिक्षकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, और विभाग का लक्ष्य है कि छात्र वैश्विक स्तर पर प्रभावी रूप से प्रतिस्पर्धा कर सकें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता