ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Train News : बिहार बोर्ड परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 2 जोड़ी ट्रेनों का 5 हॉल्ट पर स्टॉपेज; छात्रों को राहत

Bihar Train News : बिहार में फरवरी में होने वाली मैट्रिक और इंटर परीक्षा को लेकर रेलवे ने छात्रों के लिए खास व्यवस्था की है। पूर्व मध्य रेलवे ने 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का 5 हॉल्ट पर स्टॉपेज देने का फैसला लिया है, जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

Bihar Train News : बिहार बोर्ड परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 2 जोड़ी ट्रेनों का 5 हॉल्ट पर स्टॉपेज; छात्रों को राहत
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Train News : बिहार में फरवरी महीने में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने छात्रों की सुविधा के लिए अहम कदम उठाया है। लाखों छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों तक समय पर पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 2 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव 5 अतिरिक्त हॉल्ट पर करने का फैसला लिया है। यह विशेष व्यवस्था 2 फरवरी से 28 फरवरी तक लागू रहेगी।


रेलवे के इस फैसले से खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों के छात्रों को बड़ी राहत मिलने वाली है, जिन्हें परीक्षा के दिनों में यात्रा के लिए सीमित साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में छोटे-छोटे हॉल्ट पर स्टॉपेज की यह सुविधा छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।


5 हॉल्ट पर होगा ठहराव

पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, जिन 5 हॉल्ट पर ट्रेनों का ठहराव दिया जाएगा, उनमें करौटा, चंपापुर, मंझौली ग्राम, सालिमपुर बिहार और बुद्धदेवचक यादवनगर शामिल हैं। इन सभी हॉल्ट पर ट्रेनों का स्टॉपेज 2-2 मिनट का होगा, ताकि यात्री आसानी से चढ़-उतर सकें। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा अवधि के दौरान इन इलाकों से बड़ी संख्या में छात्र रोजाना यात्रा करते हैं। ऐसे में अस्थायी रूप से स्टॉपेज देने से न सिर्फ छात्रों को सुविधा होगी, बल्कि ट्रेनों में अनावश्यक भीड़ भी नियंत्रित की जा सकेगी। पटना-मोकामा रूट पर चलने वाली मेमू ट्रेन भी इस विशेष व्यवस्था में शामिल है।


गाड़ी संख्या 63221 (मोकामा–पटना मेमू) यह ट्रेन सुबह 6:17 बजे चंपापुर, 6:24 बजे सालिमपुर बिहार, 6:27 बजे करौटा, 6:30 बजे मंझौली ग्राम और 6:42 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हॉल्ट पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 63222 (पटना–मोकामा मेमू) यह ट्रेन शाम 6:51 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर, 7:03 बजे मंझौली ग्राम, 7:06 बजे करौटा, 7:09 बजे सालिमपुर बिहार और 7:15 बजे चंपापुर हॉल्ट पर ठहरेगी।


इसके अलावा झाझा–दानापुर फास्ट पैसेंजर ट्रेन को भी अतिरिक्त स्टॉपेज दिया गया है। गाड़ी संख्या 53203 (झाझा–दानापुर फास्ट पैसेंजर) यह ट्रेन सुबह 6:32 बजे चंपापुर, 6:40 बजे सालिमपुर बिहार, 6:48 बजे मंझौली ग्राम और 7:02 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हॉल्ट पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 53204 (दानापुर–झाझा फास्ट पैसेंजर) यह ट्रेन शाम 6:34 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर, 6:50 बजे मंझौली ग्राम, 6:58 बजे सालिमपुर बिहार और 7:05 बजे चंपापुर हॉल्ट पर ठहरेगी।


2 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2 फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी, जिसमें करीब 13 लाख छात्र शामिल होंगे। इसके बाद 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा शुरू होगी, जो 25 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में लगभग 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।


इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है। रेलवे अधिकारियों ने यह भी साफ किया है कि यदि जरूरत पड़ी तो ट्रेनों में कोच की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और यात्रियों को परेशानी न हो। कुल मिलाकर, बोर्ड परीक्षा के दौरान रेलवे की यह पहल छात्रों के लिए राहतभरी साबित होगी और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में उनकी मदद करेगी।