ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पर आई बड़ी अपडेट, शिक्षा विभाग ने जिलों को दिया यह निर्देश

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को इसको लेकर रिपोर्ट मांगी है. अब शिक्षकों की पोस्टिंग छात्रों के अनुपात पर सुनिश्चित की जाएगी.

Bihar Teacher Transfer
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher Transfer: बिहार के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों को उनके मांग के मुताबिक ट्रांसफर-पोस्टिंग की जा रही है। राज्य में प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों के तबादले किए जा रहे हैं। शिक्षकों के तबादले को लेकर नई जानकारी सामने आई है। अब सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की पोस्टिंग छात्रों के अनुपात के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने जिलेवार रिपोर्ट देने का निर्देश सभी डीईओ को दिया है।


जानकारी के मुताबिक, बिहार के हर जिले में छात्रों और शिक्षकों के अनुपात के आधार पर तबादले किए जाएंगे। जिस स्कूल में निर्धारित मानक से अधिक शिक्षक होंगे उनका ट्रांसफर संबंधित प्रखंड के स्कूलों में कर दिया जाएगा। जिस स्कूल में छात्र और शिक्षक के अनुपात में अंतर पाया जाएगा वहां उसी हिसाब से शिक्षकों की पोस्टिंग की जाएगी और अनुपात को संतुलित किया जाएगा।


शिक्षा का अधिकार कानून के तहत 40 बच्चे पर एक शिक्षक का मानक निर्धारित है। फिलहाल बिहार के सरकारी स्कूलों में यह अनुपात 46 बच्चों पर एक शिक्षक का है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी की मानें तो कमेटी की रिपोर्ट में शिक्षकों से लेकर छात्रों के हित में महत्वपूर्ण सुझाव को अमल में लाने को प्राथमिकता दी जाएगा। शिक्षा विभाग की कोशिश है कि शिक्षक और बच्चों के अनुपात को पाटने के लिए अनुपात के आधार पर ही शिक्षकों की पोस्टिंग की जाए।



बता दें कि अब तक राज्य में 47 नियमित शिक्षक, 260 गंभीर बीमारी से पीड़ित शिक्षक, 10,225 महिला शिक्षक तथा 2,151 पुरुष शिक्षकों का अंतरजिला तबादला किया जा चुका है। हाल ही में शिक्षा विभाग ने बिहार में सरकारी विद्यालयों के 261 शिक्षकों का अंतरजिला स्थानांतरण किया था। यह तबादले शिक्षकों की इच्छा के आधार पर किए गए थे। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता