ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: चार साल के मासूम का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: सहरसा में एक चार साल के मासूम का शव आम के बगीचे से मिलने बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

Bihar Crime News
बच्चे का मिला शव
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर सहरसा से है, जहां एक 4 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। सौरबाजार थाना क्षेत्र के चंदौर घोघन के पास आम के बगीचे से मृत बच्चे का शव बरामद हुआ है। 


परिजन के अनुसार, सोमवार के रात करीब साढ़े 8 बजे के बाद से लापता था। बच्चे की मौत मामले मे पुलिस तहकीकत जुटी है। मृतक की पहचान चंदौर गौठ वार्ड नंबर-4 निवासी मनीष यादव के 4 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। बच्चा सोमवार शाम से लापता था, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। 


मंगलवार को बच्चे का शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन ने बताया कि सोमवार की शाम घोघन शिव मंदिर में शिव चर्चा का आयोजन किया गया था। जहां अंकुश अपनी दादी के साथ शाम 7 बजे शिवचर्चा मे शामिल हुआ और जब रात करीब 8:30 बजे शिव चर्चा समाप्त हुई, तो वह गायब मिला। 


परिवार वालों द्वारा काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। थक हारकर परिवार वाले  घर लौट आये लेकिन मंगलवार को एक अज्ञात बच्चे का शव गांव के आम बगीचे में मिला। इसके बाद परिजन पहुंचकर शव का शिनाख्त किया। मासूम बच्चे की मौत के बाद घटना से आक्रोशित लोगों ने बैजनाथपुर-सोनवर्षा राज मुख्य मार्ग NH-107 को जाम लगा दिया। 


प्रदर्शनकारियों ने बच्चों की मौत को लेकर मामले को उजागर व गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। उधर, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने कहा कि परिजन हत्या की आशंका जाहिर की है लेकिन किसी पर शक नहीं जताया है। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता