ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Patna News: पटना में लेडीज स्पेशल पिंक बस के परिचालन का मार्ग निर्धारित, जानिए.. किराया और रूट

Patna News: पटना में पिंक बस के परिचालन का रूट निर्धारित कर दिया गया है. पहली पिंक बस पटना के गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन तक के लिए चलेगी. छात्राओं और महिलाओं के लिए 400 रुपये में मंथली पास बनेगा.

Patna News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: पटना में अगले महीने से सड़कों पर लेडीज स्पेशल 'पिंक बसें' दौड़ेगी। राजधानी में इन बसों के परिचालन का रूट भी निर्धारित कर लिया गया है। पहली पिंक बस गांधी मैदान से दानापुर स्टेशन तक के लिए चलेगी, जो मगध महिला कॉलेज होते हुए पटना विमेंस कॉलेज, जेडी विमेंस कॉलेज, आईजीआईएमएस, सगुना मोड़ के बाद दानापुर स्टेशन तक जाएगी। बस का परिचालन शुरुआत में हर दिन सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक गांधी मैदान से होगा। इसके लिए अब तक 20 पिंक बसें आ चुकी हैं। इनका संचालन सीएनजी से होगा।


पटना में पिंक बस की होगी यह रूट

• पटना गांधी मैदान-मगध महिला कॉलेज-पटना महिला कॉलेज-जेडी विमेंस कॉलेज-आईजीआईएमएस-सगुना मोड़-दानापुर स्टेशन।

• पटना गांधी मैदान-मगध महिला कॉलेज-पटना जंक्शन-पुराना सचिवालय-चितकोहरा-अनीसाबाद-महावीर कैंसर संस्थान-फुलवारी चौक-एम्स अस्पताल।

• पटना गांधी मैदान-मगध महिला कॉलेज-पटना जंक्शन-राजेंद्र नगर-एन.एम.सी.एच-कुम्हरार-ढनकी मोड़-जीरो माइल-टेंट सिटी मोड़-पटना साहिब स्टेशन।

• पटना गांधी मैदान-मगध महिला कॉलेज-पटना विमेंस कॉलेज-बोरिंग रोड गोलंबर-एएन कॉलेज-पानी टंकी-पाटलिपुत्र गोलंबर-पीएंडएम मॉल-कुर्जी-दीघा-बाटा मोड़-दानापुर बस स्टैंड।

• पटना गांधी मैदान-आरटीए कार्यालय (गोलघर)-पुलिस लाइन मोड़-बांस घाट-राजापुर पुल-एलसीटी घाट-कुर्जी-दीघा-दानापुर बस स्टैंड।


महिलाएं करेंगी सुरक्षित यात्रा: मंत्री

परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने शुरू होने वाली पिंक बस सेवा पर कहा कि इन बसों में महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का अनुभव होगा। इन बसों में उन सभी सुविधाओं को जोड़ा गया है, जिससे महिलाओं को सफर में सहूलियत होगी। बस का किराया भी बेहद कम है, ताकि सुविधाजनक सफर छात्राओं से लेकर रोजाना काम पर जाने वाली महिलाओं तक को मिले। पिंक बस सेवा महिलाओं को आर्थिक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम साबित होगा।


महिलाओं का बनेगा मासिक पास

पिंक बस में सफर करने के लिए किफायती दाम पर मासिक पास बनेगा। मासिक पास के लिए छात्राओं से 400 रुपये, कामकाजी महिलाओं से 550 रुपये शुल्क लिया जाएगा। रोजाना सफर करने वाली महिलाओं का टिकट शुल्क 6 रुपये से लेकर 25 रुपये तक होगा। इसका फायदा हर दिन सफर करने वाली महिलाओं को मिलेगा।


अन्य जिलों में भी चलेंगी पिंक बसे

पहले चरण के तहत जून में 10 बसे पटना में चलेंगी, जिसके एनओसी, रजिस्ट्रेशन एवं परमिट का काम जल्द पूरा हो जाएगा। आने वाले दिनों में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की देखरेख में भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर में भी पिंक बस सेवा शुरू करने की योजना है। 


राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रदेश के मुख्य शहरों में महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पिंक बस योजना लागू की है। इस योजना के तहत 25 सीटों वाले पिंक बस में सीसीटीवी कैमरे के साथ पैनिक बटन, चार्जिंग प्वाइंट और माइक की भी सुविधा दी गयी है। ड्राइवर के हाथ में ही सारे फीचर कंट्रोल की सुविधा होगी। इन पिंक बसों की ड्राइविंग के लिए महिला चालक और महिला कंडक्टर बहाल किए जाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता