ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

Home / news / प्रवासी मजदूरों ने नंग-धड़ंग होकर बजायी थाली, दरभंगा में RJD का अनोखा विरोध...

प्रवासी मजदूरों ने नंग-धड़ंग होकर बजायी थाली, दरभंगा में RJD का अनोखा विरोध प्रदर्शन

07-Jun-2020 03:23 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA: बीजेपी की वर्चुअल रैली के खिलाफ आज जिला में आरजेडी का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। आरजेडी के प्रदर्शन में प्रवासी मजदूरों ने नंग-धड़ंग होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने अपने-अपने काम में इस्तेमाल किये जाने वाले यंत्रों के साथ थाली बजायी।

news image

युवा राजद के प्रदेश महासचिव मोहम्मद कलाम  के नेतृत्व में आरजेडी कार्यकर्ताओं और प्रवासी मजदूरों ने नंग-धड़ंग होकर थाली बजायी। इस दौरान प्रवासी मजदूरों ने कुदाल, खनती, बेल्डिंग मशीन आदि के साथ थाली बजायी। वहीं प्रदर्शन में बीजेपी के केसरिया रंग में रंगे लोग भी दिखे जो खाली थाली लेकर प्रदर्शन करते दिखे। पार्टी ने दिखाने की कोशिश की कि बीजेपी-जेडीयू के राज में प्रवासी मजदूर किस तरह भूखे मर रहे हैं। वहीं प्रदर्शन में ये भी दिखाने की कोशिश की गयी कि आरजेडी किस तरह से मजदूरों का पेट भर रही है।



news image

बता दें कि बीजेपी की वर्चुअल रैली के विरोध में आरजेडी ने समानांतर कार्यक्रम कर जमकर थाली पीटा। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर आरजेडी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने रैली के विरोध में रविवार को 11 बजे से 10 मिनट तक ताली पीटी। राबड़ी देवी भी अपने आवास के बाहर तेजस्‍वी यादव एवं तेज प्रताप यादव के साथ थाली पीटी। उधर, जेडीयू ने भी ताली पीटकर व हाय-हाय के नारे लगाकर आरजेडी के कार्यक्रम का विरोध किया।