मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Dec-2024 02:03 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार विधानसभा उपचुनाव में सियासी एंट्री मारने वाली प्रशांत किशोर(Prashant Kishore) की जन सुराज पार्टी(Jan Suraj Party) आगामी विधानसभा चुनाव(bihar assembly elections) की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव को देखते हुए पार्टी के नेताओं को अहम जिम्मेवारियां सौंपी जा रही है। जन सुराज राज्य कोर समिति की पहली बैठक में राज्य पदाधिकारियों के नाम पर मुहर लगी है। जन सुराज पार्टी ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष(State President) और राज्य पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है।
दरअसल, बीते 15 दिसंबर को राज्य कोर समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार, प्रदेश महिला, युवा और किसान अध्यक्ष की सूची जारी की है। पार्टी के महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ और किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष समेत पार्टी के कोषाध्यक्ष का भी चयन कर लिया गया है।
बेगूसराय की रहनेवाली सुभद्रा सहनी को जन सुराज पार्टी के महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है वहीं बक्सर के रहने वाले आनंद मिश्रा को युवा अध्यक्ष, मुजफ्फरपुर के रहने वाले वीरेंद्र राय को किसान अध्यक्ष और पटना के रहने वाले अरविंद सिंह को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।




