ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / BPSC छात्रों के साथ मार्च पर निकलेंगे प्रशांत किशोर!, बोले-देखते हैं पुलिस कैसे...

BPSC छात्रों के साथ मार्च पर निकलेंगे प्रशांत किशोर!, बोले-देखते हैं पुलिस कैसे लाठी चलाती है?

27-Dec-2024 03:13 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में BPSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। आज अभ्यर्थियों का भारी हुजूम गर्दनीबाग धरनास्थल पर उमड़ी है। छात्रों के मार्च को रोकने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। प्रशांत किशोर के नेतृत्व में अभ्यर्थी आज बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने वाले हैं। इसे लेकर भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। 


उधर छात्रों के आंदोलन और मार्च पर जनसुराज पार्टी के संरक्षक प्रशांत किशोर ने कहा कि जब भी छात्र मार्च पर निकलेंगे हम उनके साथ चलेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को सरकार के सामने रखेंगे। जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने BPSC छात्रों के साथ मार्च पर निकलने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शेखपुरा हाउस में मीडिया को बताया कि बिहार में हर दूसरे दिन लाठी चल रही। सरकार को कैसे पता नहीं चल रहा है। अगर ऐसा है तो अब से हम उनके साथ खड़े है। देखते है वह लाठी कैसे चलाते हैं।


उन्होंने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शन कर रहें है तो आपकी सरकार से इजाज़त लेकर ही लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। पीके ने कहा कि सरकार को उनसे बात करनी चाहिए। उनकी समस्याओं को समझना चाहिए लेकिन लाठी मारने का अधिकार आपको किसने दे दिया। हम इसका विरोध करते हैं और जब भी छात्र मार्च पर निकलेंगे, उस मार्च की अगुआई करने के लिए प्रशांत किशोर और जन सुराज के साथी उनके साथ चलेंगे। हम भी देखना चाहते है पुलिस लाठी कैसे चलाती है और अगर लाठी चलेगी तो इसका परिणाम उन्हें भी भुगतना होगा।