PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
12-Jan-2024 07:29 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बिहार की जनता से अपील की कि अयोध्या के रामजन्म भूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर 22 जनवरी की शाम सब लोग कम से कम पांच दीप जला कर दीपावली मनायें और राम-विरोधी नकारात्मकता के अंधेरे में आस्था का प्रकाश फैलायें।
सुशील मोदी ने कहा है कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले जो दस दिन शेष हैं, उस अवधि में राम-भक्तों को अपने आस-पास के मंदिरों में उसी तरह स्वच्छता अभियान चलाना चाहिए, जैसे हम बिहार के लोग छठ पर्व के समय सफाई करते हैं। इससे वातावरण में शांति और सकारात्मकता का संचार होगा।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाली कई पीढियों के संघर्ष और बलिदान के बाद अयोध्या में विराट उत्सव मनाने का जो अवसर आया हैं, वह वर्तमान पीढ़ी के हिंदुओं के लिए सौभाग्य का विषय है। जो लोग आमंत्रण मिलने के बाद भी एक सात्विक कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे, उनके बारे में निर्णय राम-भक्त जनता करेगी।
सुशील मोदी ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार जिन पर दैवी कृपा नहीं होती, वे संसाधन-समय और आमंत्रण रहने के बाद भी सिद्ध मंदिरों में दर्शन नहीं कर पाते। 22 जनवरी के बाद सभी हिंदू भाई-बहनों को अपनी सुविधानुसार एक बार अवश्य अयोध्या धाम की यात्रा कर सरयू में स्नान और राम लला के दर्शन करने चाहिए।