ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू

प्रधानमंत्री मोदी का आज इस शहर में रोड शो, UAE के राष्ट्रपति भी रहेंगे साथ

प्रधानमंत्री मोदी का आज इस शहर में रोड शो, UAE के राष्ट्रपति भी रहेंगे साथ

09-Jan-2024 07:54 AM

By First Bihar

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर आज गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे हैं। बुधवार को पीएम मोदी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो-2024 का उद्घाटन करेंगे। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के उद्घाटन से एक दिन पहले आज यानी मंगलवार को पीएम मोदी हवाई अड्डे के बाहर एक रोड शो करेंगे। इस दौरान संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी मौजूद रहेंगे।


अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार की शाम यूएई के राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद पीएम मोदी का तीन किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू होगा। पीएम मोदी का रोड शो अहमदाबाद को गांधीनगर से जोड़ने वाले इंदिरा ब्रिज पर जाकर समाप्त होगा। इसके बाद दोनों नेता गांधीनगर के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री और विदेशी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं।


इसके बाद बुधवार को पीएम मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में वीजीजीएस के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। 'वाइब्रेंट गुजरात के 20 वर्षों को सफलता के शिखर के रूप में' मनाएगा। पीएमओ ने कहा है कि 8 से 10 जनवरी तक तीन दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान पीएम मोदी विश्व नेताओं और शीर्ष वैश्विक निगमों के सीईओ के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।