हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Aug-2022 09:40 AM
PURNEA: बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया जिले से आ रही है। यहां एक बस पुल की रेलिंग से टकरा गई, जिसमें 25 कांवरिए घायल हो गए हैं। घायल लोगों में 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना कजरा पुल के पास की है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ सभी कांवरिया देवघर से पूजा कर किशनगंज के छतर गाछ जा रहे थे। इसी दौरान कजरा पुल के पास बस पुल की रेलिंग से टकरा गई। इस घटना में 25 कांवरिए घायल हो गए हैं, जिसमे 8 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
कजरा पुल के पास पहुंचते ही ड्राइवर को झपकी आ गई और इसी दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद यात्रियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।