ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / दुर्गा पूजा में बारिश नहीं डालेगी खलल, 9 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश की...

दुर्गा पूजा में बारिश नहीं डालेगी खलल, 9 अक्टूबर तक छिटपुट बारिश की संभावना

05-Oct-2019 08:44 AM

PATNA: राजधानी पटना में ‘जल प्रलय’ झेलने के बाद लोगों के लिए अब राहत की खबर है. दुर्गा पूजा में बारिश खलल नहीं डालेगी. पूरे बिहार में अगले 5 दिनों तक कुछ ही जगहों पर छिटपुट बारिश की संभावना है.


9 अक्टूबर तक राज्य के कुछ ही जिलों में हल्की बारिश होगी. वहीं राजधानी पटना में कुछ जगहों पर बादल छाये रहेंगे, एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होगी. जिससे पूजा में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी. हालांकि 10 अक्टूबर के बाद कई जगहों पर बारिश का अनुमान है. 


पटना के साथ गया, भागलपुर और पूर्णिया में भी कुछ जगहों पर हल्के बादल छाये रहेंगे. साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी यूपी से सटे बिहार के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी झारखंड की ओर शिफ्ट कर गया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मॉनसून की वापसी शुरू होने के दौरान 10 अक्टूबर से कुछ जगहों पर अच्छी बारिश होगी.