ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / तीन तलाक बिल को मंगल पांडेय ने बताया महिलाओं का सम्मान, मांझी ने...

तीन तलाक बिल को मंगल पांडेय ने बताया महिलाओं का सम्मान, मांझी ने कहा धर्म में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

30-Jul-2019 09:53 PM

By 7

PATNA : राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास होने के बाद सियासी गलियारों में भी बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी जहां एक तरफ इसे मोदी सरकार का ऐतिहासिक जीत मान रही है वहीं दूसरी ओर विपक्षी नेता इसे इस्लाम धर्म में हस्तक्षेप बता रहे हैं. सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने तीन तलाक बिल को महिलाओं का सम्मान बताया वहीं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने बिल को इस्लाम धर्म में हस्तक्षेप बताया. पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने ट्रिपल तलाक बिल का विरोध किया है. मांझी ने कहा कि यह इस्लाम धर्म में हस्तक्षेप का मामला है जिसे किसी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. माँझी ने कहा कि हर धर्म संप्रदाय का अलग-अलग रीति रिवाज़ है. जिसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता है. केंद्र सरकार के ट्रिपल तलाक़ क़ानून से सीधे तौर पर शरिया कानून में हस्तक्षेप होगा. इसलिए इस कानून का हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा विरोध करती है. वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राज्यसभा में तीन तलाक बिल पास होने पर इसका स्वागत किया है. महिलाओं के सम्मान के हित में तीन तलाक बिल लाया गया है. यह बिल देश की एक सामान्य महिला की लड़ाई है न कि राजनीतिक बिल है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि अब महिलाएं न सिर्फ अपने आपको सुरक्षित समझेंगी बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान की रक्षा होगी. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट