ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार में 1 लाख युवाओं को मिलेगा 4 से 6 हजार रूपये मासिक इंटर्नशिप, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना को मिली मंजूरी

बिहार सरकार की मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत 18-28 साल के 1 लाख युवाओं को 4,000 से 6,000 रुपये प्रतिमाह की इंटर्नशिप राशि दी जाएगी। योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार योग्य बनाना है।

Bihar
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत 18-28 साल के 1 लाख युवाओं को 4 से 6 हजार रूपये मासिक इंटर्नशिप दिया जाएगा। राज्य के कौशल विकास कार्यक्रम में प्रशिक्षित या 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर पास युवाओं को इंटर्नशिप राशि मिलेगी। योग्यता के अनुसार 3 से 12 महीने तक दी जाएगी। बिहार सरकार ने एक लाख से अधिक युवाओं को आर्थिक सहायता के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए मुख्मंत्री प्रतिज्ञा योजना को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी है। युवाओं के लिए शुरू की गई इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुशी जतायी है। 


मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना को हरी झंडी दी गयी। जिसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 7 निश्चय-2 के तहत बिहार के युवाओं को उन्नत कौशल, बेहतर रोजगार क्षमता, नेतृत्व विकास, सशक्त नेटवर्किंग और कैरियर संवर्द्धन के नए अवसर प्रदान करने हेतु ‘मुख्यमंत्री-प्रतिज्ञा’ (CM Promotion of Readiness, Awareness and Technical Insights for Guiding Youth Advancement) योजना के क्रियान्वयन की कैबिनेट द्वारा मंजूरी देते हुए राशि स्वीकृत कर दी गई है।


सीएम नीतीश ने आगे कहा कि यह योजना युवाओं को अपना भविष्य संवारने के लिए उपयोगी साबित होगी। इस योजना में कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु 12वीं पास प्रशिक्षित युवाओं को 4000,आई॰टी॰आई॰ या डिप्लोमा पास युवाओं को 5000 एवं स्नातक या स्नातकोत्तर पास इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को मासिक 6000 रु॰ की राशि प्रदान की जाएगी। 


उन्होंने आगे कहा कि राज्य के एक लाख युवाओं को 2025-26 से 2030-31 तक विभिन्न संस्थानों में इंटर्नशिप कराई जाएगी। राज्य सरकार की इस दूरदर्शी और नवाचारी पहल का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर,दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनाना है ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो। हमलोग युवाओं को सक्षम बनाने तथा उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित हैं।

टैग्स