ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Transport: परिवहन विभाग के दो MVI व अन्य के खिलाफ थाने में मुकदमा...निलंबन की सिफारिश, लेन-देन का ऑडियो वायरल होने के बाद DM का बड़ा एक्शन

पश्चिम चंपारण में परिवहन विभाग के दो मोटरयान निरीक्षकों और कर्मियों के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला उजागर हुआ है. वायरल ऑडियो के आधार पर जांच कर एफआईआर दर्ज की गई है. डीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई हुई है.

बिहार परिवहन विभाग रिश्वत, पश्चिम चंपारण एमवीआई घोटाला, पूजा कुमारी MVI, बेतिया डीटीओ रिश्वत, परिवहन विभाग ऑडियो वायरल, बिहार भ्रष्टाचार केस 2025, MVI रिश्वत कांड बेतिया
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Transport: परिवहन विभाग में रिश्वतखोरी चरम पर है. फील्ड में तैनात सरकारी सेवकों में कुछ ऐसे हैं जो दिन-रात वसूली में लिप्त रहते हैं. रिश्वतखोरी में लिप्त रहने का ऑडियो सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के दो मोटरयान निरीक्षकों (MVI) के अलावे डीटीओ कार्यालय के लिपिक व दलालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. साथ ही परिवहन विभाग से निलंबन की सिफारिश की गई है.   

पश्चिम चंपारण में एमवीआई की वसूली का खेल 

मामला पश्चिम चंपारण का है जहां लेन-देन के आरोप में मोटरयान निरीक्षकों के खिलाफ बेतिया के नगर थाने में केस दर्ज किया गया है. बेतिया जिला प्रशासन की तरफ से रिलीज जारी कर बताया गया है कि जिला प्रशासन को विगत दिनों मीडिया एवं अन्य माध्यमों से एक वायरल ऑडियो संज्ञान में आया था. जिसमें परिवहन कार्यालय, पश्चिम चम्पारण में पदस्थापित मोटरयान निरीक्षक एवं अन्य कर्मी द्वारा अनैतिक कृत्य किए जाने संबंधी बातचीत थी. 

तीन सदस्यीय कमेटी ने की जांच

जिला पदाधिकारी बेतिया धर्मेन्द्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी. त्रि-सदस्यीय कमिटि के द्वारा जांच के बाद वायरल ऑडियो में दर्ज अवैध लेन-देन की बात को प्रथम दृष्टया सत्य प्रतिवेदित किया गया. जांच में पूजा कुमारी, मोटरयान निरीक्षक, जिला परिवहन कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया एवं डीटीओ कार्यालय के अन्य कर्मियों की संलिप्तता प्रतिवेदित की गई। 

डीएम के आदेश पर हरकत में डीटीओ

इसके बाद जिलाधिकारी ने रिपोर्ट पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, को वायरल ऑडियो एवं जांच दल के प्रतिवेदन में अंकित सभी लोगों के विरूद्ध नाम सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया.साथ ही सरकारी पदाधिकारी/कर्मियों के विरूद्ध निलंबन की अनुशंसा के साथ प्रपत्र-क गठित करने का भी आदेश दिया गया है।

नगर थाने में दो एमवीआई के खिलाफ केस दर्ज

जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण ने पुजा कुमारी, मोटरयान निरीक्षक, जिला परिवहन कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, संतोष दास, मोटरयान निरीक्षक, जिला परिवहन कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया (प्रतिनियुक्त परिवहन विभाग) संजय राव, तत्कालीन लिपिक, जिला परिवहन कार्यालय सम्प्रति भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, बगहा एवं इस प्रकरण में संलिप्त बिचौलियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि भ्रष्टाचार संबंधी किसी भी प्रकार की पुष्ट और साक्ष्य आधारित शिकायत मिलने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता