ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

KHAGARIA: मोबाइल हैक कर महिला के खाते से 47 हजार की ठगी, साइबर ठग सुपौल से गिरफ्तार

खगड़िया में महिला के मोबाइल नंबर को हैक कर UPI के माध्यम से 47 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को सुपौल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया।

Bihar
साइबर ठग गिरफ्तार
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: खगड़िया में एक महिला के मोबाइल को हैक करके UPI के जरिए 47 हजार रूपये की हुई अवैध निकासी  मामले में खगड़िया की साइबर थाना पुलिस को सफलता मिली है। साइबर थाने की पुलिस ने इस मामले का ना सिर्फ उद्भेदन किया है बल्कि संलिप्त साइबर बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है। 


साइबर थाना के थानाध्यक्ष निशांत गौरव ने बताया कि 47 हजार के अवैध निकासी मामले में सुपौल से अनीश कुमार वर्मा  नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है।जिसने खगड़िया की रहने वाली आरती देवी के मोबाइल नंबर को कोड करके उस नंबर के सिम को अपने मोबाइल में लगाया।


फिर पे फोन इंस्टॉल करके आरती कुमारी के अकाउंट से 47 हजार रूपये का ट्रांजेक्शन कर लिया।गिरफ्तार बदमाश ने अपना जुर्म भी कबूल किया है।आपको बता दें कि खगड़िया की साइबर थाना पुलिस ने छह दिन पहले भी दूसरे के बैंक अकाउंट से अवैध रूप से 50 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन करने वाला एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया था।गिरफ्तार शख्स पीड़ित युवक का ममेरा भाई निकला था।