ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

BEGUSARAI: ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क-जाम-हंगामा

बेगूसराय के डुमरी ढाला के पास ट्रक की चपेट में आकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने करीब 3 घंटे तक सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और मुआवजे का आश्वासन दिया।

Bihar
रफ्तार ने ली जान
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ब्रह्मदेव शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका साथी रोहित कुमार घायल हो गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के डुमरी ढाला के पास की है। दोनों बीहट की ओर जा रहे थे जब ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को कुचल दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक का नंबर UP 70 FT 5191 है।


इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ब्रह्मदेव शर्मा अपने बेटे के दोस्त रोहित कुमार के साथ मोटर साइकिल पर सवार होकर श्रद्धा क्रम में नौउता में बीहट की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस मौत से गुस्साए लोगों ने डुमरी रामदीरी गुप्ता बांध पथ को तकरीबन 3 घंटे तक जाम रखा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया साथ ही साथ लोगों ने उचित मुआवजा की मांग पर अरे हुए हैं। हालांकि इस घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी सुबोध कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया और मृतक परिजनों को उचित मुआवजा देने की आश्वासन दिया। 


तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया है कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौत से गुसाई लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। फिलहाल लोगों को समझा बूझकर मामला को शांत कराया। उन्होंने बताया कि ओवर ब्रिज पुल निर्माण होने के कारण सड़क जाम रहता था। सड़क जाम रहने के कारण ट्रक चालक इस रास्ते से जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया । फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।  


वहीं इस घटना को लेकर लोगों का कहना है कि आये दिन इस जगह सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है। इससे पहले भी तेज रफ्तार ट्रक ने एक लोगों को कुचल दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया है कि इस रास्ते से ट्रक को आने जाने से रोका जाए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता