ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar News: झंडा गाड़ने को लेकर आपस में भिड़े 2 पक्ष, 17 गिरफ्तार

Bihar News: गया के कंगाली बिगहा में झंडा गाड़ने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया है, गाँव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गया जिले में मंगलवार की देर रात एक हिंसक झड़प ने कंगाली बिगहा गाँव को हिलाकर रख दिया। बाराचट्टी थाना क्षेत्र में मोहर्रम के दौरान झंडा गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लाठी-डंडों की मारपीट में बदल गया। इस घटना में 12 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। तनाव को देखते हुए गाँव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और 17 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कंगाली बिगहा गाँव में एक पक्ष द्वारा मोहर्रम का झंडा गाड़ने की कोशिश के दौरान दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक हो गया और दोनों ओर से लाठी-डंडों का इस्तेमाल शुरू हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही बाराचट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए गाँव में अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने इस बारे में बताया है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई। बाराचट्टी थाना के अधिकारियों और सशस्त्र बलों ने मौके पर पहुँचकर हालात पर काबू पाया। अनुमंडल पदाधिकारी, शेरघाटी-2 और अंचल पुलिस निरीक्षक को जाँच और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने 17 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जाँच जारी है। SSP ने कहा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल की तैनाती अभी बरकरार ही रहेगी।