ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / Kejriwal letter to CM Nitish: शाह के अंबेडकर वाले बयान पर सियासी बवाल,...

Kejriwal letter to CM Nitish: शाह के अंबेडकर वाले बयान पर सियासी बवाल, सीएम नीतीश और नायडू को पत्र लिखकर केजरीवाल ने खेल दिया बड़ा दांव

19-Dec-2024 12:06 PM

By First Bihar

Kejriwal letter to CM Nitish: राज्यसभा में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(amit shah) के द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर (bhimrao ambedkar) को लेकर दिए गए बयान से पूरे देश में सियासी उबाल आ गया है। पक्ष और विपक्ष एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इसी बीच दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल(arvind kejriwal) ने बड़ा दांव खेल दिया है। केजरीवाल ने एनडीए (nda) में शामिल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार(Cm nitish kumar) और चंद्रबाबू नायडू(chandrababu Naidu) को पत्र लिखा है और कहा है कि लोगों को लगता है कि बाबा साहेब को चाहने वाले बीजेपी(bjp) का समर्थन नहीं कर सकते हैं।


केजरीवाल ने कहा है कि बीजेपी ने संसद में बाबा साहेब का अपमान किया है। सीएम नीतीश कुमार को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि, “आदरणीय नीतीश कुमार जी, मैं आपको यह पत्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर लिख रहा हूं, जो न केवल हमारे संविधान बल्कि बाबासाहेब अम्बेडकर की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है। हाल ही में संसद में, देश के गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा बाबासाहेब के नाम पर की गई टिप्पणी ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है”। 


आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “उनका यह कहना कि "अम्बेडकर- अम्बेडकर बोलना आजकल फैशन बन गया है" न केवल अपमानजनक है बल्कि बीजेपी की बाबासाहेब और हमारे संविधान के प्रति सोच को उजागर करता है। बाबासाहेब अम्बेडकर, जिन्हें कोलंबिया विश्ववि‌द्यालय ने "Doctor of Laws" से सम्मानित किया था, जिन्होंने भारत के संविधान को रचा और समाज के सबसे वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने का सपना देखा, उनके बारे में ऐसा कहने का साहस आखिर बीजेपी ने कैसे किया? इस से देश भर में करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं”।


केजरीवाल ने आगे लिखा, “ये बयान देने के बाद अमित शाह जी ने माफ़ी मांगने की बजाय अपने बयान को उचित ठहराया। प्रधान मंत्री जी ने सार्वजनिक रूप से अमित शाह जी के बयान का समर्थन किया। इसने जले पर नमक छिड़कने का काम किया। लोगों को लगने लगा है कि बाबा साहेब को चाहने वाले अब बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते। बाबासाहेब सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा हैं। बीजेपी के इस बयान के बाद लोग चाहते हैं कि इस मसले पर आप भी गहराई से विचार करें”।


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा अरविंद केजरीवाल ने तेलगु देशम पार्टी के चीफ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को भी पत्र लिखा है। केजरीवाल ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर अपने उस फैसले पर विचार करने को कहा है जिसमें दोनों ने एनडीए को समर्थन दिया है। केजरीवाल के इस पत्र से साफ हो गया है कि अमित शाह के बयान के बहाने विपक्ष एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार और नायडू को रिझाने की कोशिश कर रहा है।