PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची महाशिवरात्रि पर बाबा गरीब नाथ धाम में उमड़ेगा जनसैलाब, मुजफ्फरपुर में भव्य शिव बारात की तैयारी BIHAR NEWS: बिहार में VIP नंबरों की होड़! दो महीने में 5.95 करोड़ की कमाई, पटना सबसे आगे BIHAR SPORTS NEWS: जमुई में गूंजा ‘माटी का बल दंगल’, 200 से ज्यादा पहलवानों ने दिखाया दमखम, पारंपरिक कुश्ती को मिला नया मंच
21-Dec-2020 01:43 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पोद्दार ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है एवं लूटी हुई सोना और चांदी सहित रुपये को बरामद किया है.
बताते चलें कि 17 दिसंबर को नगर थाना क्षेत्र के कपूरी स्थान स्थित पोद्दार ज्वेलर्स में अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था. इस दौरान अपराधियों ने हथियार के बल पर दो लाख रुपये एवं सोना चांदी लूट की घटना को अंजाम दिया था. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई के ऊपर जानलेवा हमला भी किया गया था.
हमले में स्वर्ण व्यवसाई गंभीर रूप से घायल भी हुआ था. पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद विशेष टीम को गठित कर लगातार छापेमारी की गई तो इस दौरान हथियार के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा गया. अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, देसी कट्टा, एक गोली, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लूटी गई राशि एवं लूटी हुई सोना चांदी भी बरामद की गई है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले बंगाली पासवान, नगर थाना क्षेत्र के जागीरटोला निवासी गौतम कुमार और समस्तीपुर जिले के नयागांव थाना क्षेत्र प्रीतम कुमार के रूप में की गई है.