Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी
16-Oct-2019 11:14 AM
By RAHUL SINGH
PATNA : राजधानी पटना में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. इसकी चपेट में आने से अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. मंगलवार को पुलिस परिवहन मुख्यालय के एक हवलदार नंदकिशोर सिंह और पुलिस लाइन में तैनात एक जमादार की मंगलवार की देर रात मौत हो गई.
पटना पुलिस लाइन में तैनात जमादार रामदयाल पासवान 11 अक्टूबर से ही बुखार की चपेट में थे, जिनकी देर रात मौत हो गई. रामदयाल पासवान का शव बुधवार की सुबह तक पुलिस लाइन में ही पड़ा रहा पर किसी भी पुलिस अधिकारी ने सुध नहीं ली.
बता दें कि पटना पुलिस लाइन सहित कई थानों में डेंगू का कहर जारी है. पटना में दो दिन में दो पुलिस वालों की डेंगू से मौत हो गई है. इसके साथ ही कई पुलिसकर्मी डेंगू की जद में हैं. जिनका इलाज चल रहा है.
बता दें कि बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं. तेज बुखार और सिर दर्द की शिकायत के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डेंगू की पुष्टि हुई है.