हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
02-Nov-2019 08:28 AM
PATNA : बिहार में पुलिस जोन खत्म किए जाने के बाद विभागीय कार्यवाही के मामलों में पुलिसकर्मियों के लिए अपील की नई व्यवस्था लागू की गई है। फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों को उनकी गलती पर विभागीय कार्यवाही के बाद दी जाने वाली सजा के मामले में यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
जिन पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्यवाही के बाद रेंज डीआईजी की तरफ से कार्यवाही का आदेश दिया जाएगा, वह फैसले पर अब सीधे आईजी हेडक्वार्टर के पास अपील कर पाएंगे। बिहार पुलिस में जोन खत्म किए जाने के बाद अब कुल 12 रेंज रह गए हैं। इन सभी रेंज में कहीं आईजी तो कहीं डीआईजी की पोस्टिंग है। ऐसे में पुलिसकर्मियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए मुख्यालय ने यह नई अस्थाई व्यवस्था लागू की है।
आपको बता दें कि पहले डीआईजी द्वारा विभागीय कार्यवाही में सजा सुनाए जाने के बाद जोनल आईजी के पास अपील की व्यवस्था थी लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में यह संभव नहीं। पुलिस मुख्यालय ने इस बदलाव को लेकर गृह विभाग के पास संशोधन का प्रस्ताव भेजा है। जब तक गृह विभाग वैकल्पिक प्रस्ताव पर सहमति नहीं देता तब तक यह नई व्यवस्था और सारी रूप से लागू रहेगी।