हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
19-Dec-2019 12:32 PM
PATNA : अब थानों में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर को थानेदार बनाने को लेकर एसएसपी और एसपी की मनमानी नहीं चलेगी. अब बिना वरीय पुलिस अधिकारियों की इजाजत के बगैर थानेदार की तैनाती नहीं हो सकेगी.
नियम के विरुद्ध थाने में थानेदार की तैनाती की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश दिया है. इसके साथ ही रेल सहित सभी 44 पुलिस कप्तान से इसको लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. थाने में थानेदार बनाए जाने के लिए रेंज आईजी-डीआईजी की इजाजत जरूरी है.
खबर के मुताबिक पुलिस मुख्यालय को लगातार ऐसी शिकायत मिल रही है कि इंस्पेक्टर वाले थानों में सब-इंस्पेक्टर की तैनाती में नियम का पालन नहीं किया जा रहा है, जिसके आईजी मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी से रिपोर्ट मांगी है. जिसमें इंस्पेक्टर रैंक वाले थाना, वहां थानेदार के तौर पर तैनात किए गए सब-इंस्पेक्टर, तैनाती की तारीख, पुराने थानेदार को बदलने का कारण, सब-इंस्पेक्टर को थानेदार बनाने के लिए रेंज आईजी या डीआईजी से कब इजाजत ली गई समेत सभी इंफॉर्मेशन देना है.
बता दें कि इसी साल गृह विभाग ने थानेदार की तैनाती को लेकर गाइडलाइन जारी करते हुए कहा था कि दागी पुलिस अफसरों को थानेदार के पद पर तैनात नहीं किया जा सकता है.