बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
25-Sep-2024 10:10 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र में अपराधी पुलिस से बचने के लिए क्या-क्या नायाब तरीके नहीं अपनाते, लेकिन जमुई जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया और हंसने पर मजबूर कर दिया। खैरा थाना क्षेत्र के मांगामड़हर गांव में पुलिस एक गिरफ्तारी वारंट के सिलसिले में पहुंची थी, जहां एक युवक ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जो शायद ही किसी के दिमाग में आए।
बैद्यनाथ यादव नाम के इस युवक के खिलाफ पहले से एक गैर-जमानती वारंट जारी था। जैसे ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उसके गांव पहुंची, यादव ने बचने का तरीका खोजते हुए भूसे के ढेर में अपने शरीर को छिपा लिया। हालांकि, उसने सांस लेने के लिए अपना चेहरा बाहर ही रखा, और यहीं पर उससे चूक हो गई। पुलिस की तेज निगाहों ने तुरंत उसे पहचान लिया और इस मजेदार कोशिश का पर्दाफाश हो गया।
पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो इस नजारे को देखकर खुद पुलिस अधिकारी भी हंसने लगे। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अधिकारी, यादव से उसका नाम और भूसे में छिपने का कारण पूछते हुए हंसी रोक नहीं पा रहे थे। आखिरकार युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।यह अनोखा मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस घटना पर हंस रहे हैं और कह रहे हैं कि अपराधी चाहे कितनी भी चालाकी दिखाए, कानून से बचना आसान नहीं।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...