ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका

Home / news / पुलिसकर्मियों से भरी बस खाई में गिरी, कई जवान घायल, CM की सुरक्षा...

पुलिसकर्मियों से भरी बस खाई में गिरी, कई जवान घायल, CM की सुरक्षा में जा रहे थे जमुई

17-Jul-2022 09:55 AM

JAMUI : इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां मलयपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की एक दंगा नियंत्रण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घटना में बीएमपी के दर्जनों जवान घायल हो गये. जबकि एक पुलिस के जवान की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायल जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


बताया जा रहा है कि सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर जमुई में जवानों की ड्यूटी लगाई गई है. जिसके कारण ये जवान मुजफ्फरपुर से जमुई आ रहे थे. बीएमपी जवानों से भरी पुलिस बस जमुई पुलिस लाइन जा रही थी. वाहन में 32 जवान सवार थे. इसी दौरान पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर गई. इस हादसे की वजह गाड़ी के चालक को नींद आना बताई जा रही है.


बता दें कि सीएम नीतीश कुमार सोमवार को पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमुई जाने वाले हैं. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले में कई जिलों से पुलिस के जवान जमुई भेजे जा रहे हैं. उसी में मुजफ्फरपुर से बीएमपी 6 बटालियन के जवान चार वाहनों में सवार होकर जमुई पुलिस लाइन जा रहे थे. तभी एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में जा गिरी, जिसमें कई जवान घायल हो गए.