Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
15-Oct-2020 01:44 PM
BETTIAH : जिले के गोपालपुर थाना के पचगछिया गांव में पोखर में डूबने से जुड़वा भाई-बहन की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतकों के घर में मातम का माहौल है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा कर मृतक के परिजनों को सौंप दिया है.
मृतक जुड़वा भाई-बहन की पहचान बटेश कुमार (9) और गुंजा कुमारी (9) के रूप में की गई है, जो नेवल मंडल के बेटे-बेटी बताये जा रहे हैं. घटना के बाद लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई. मौके पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोपालपुर थाना और गोपालपुर अंचल अधिकारी को दिया. सूचना मिलने पर गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची.
जानकारी मिलते हैं ग्रामीण सह प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह, सरपंच राजाराम मिस्त्री, देवानंद ठाकुर अन्य कई ग्रामीण लोग पहुंचे. इस दौरान स्थानीय गोताखोर के मदद से दोनो बच्चे के शव को पोखर से बाहर निकाला गया. शव को पोखर से निकालने के बाद गोपालपुर पुलिस ने दोनो शव का पंचनामा तैयार किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया.
मृतक के पिता नेवल मंडल ने बताया कि दोनों दोपहर में जलावन लाने गया था. अरट्टी धार के समीप पोखर में सबसे पहले बेटी गुंजा कुमारी की पैर फिसल गई. बहन को डूबते देख बेटा बटेस कुमार बचाने गया. गहरे पानी में जाने के कारण दोनों की डूबकर मौत हो गई. ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चे को पानी से बाहर निकाला.