ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / PMCH के 8 जूनियर डॉक्टरों का निलंबन 8 दिन में वापस, सरकार ने...

PMCH के 8 जूनियर डॉक्टरों का निलंबन 8 दिन में वापस, सरकार ने चेतावनी देकर छोड़ा

10-May-2020 08:01 AM

PATNA : पीएमसीएच के रेडियोलॉजी विभाग से निलंबित किए गए जूनियर डॉक्टरों का निलंबन वापस हो गया है। 1 मई को पीएमसीएच के रेडियोलॉजी विभाग के 8 जूनियर डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया था। इनपर अनुशासनहीनता का आरोप लगने के बाद पीएमसीएच प्रशासन ने कार्रवाई की थी लेकिन इन सभी 8 जूनियर डॉक्टरों का निलंबन महज 8 दिनों के बाद ही वापस हो गया।


पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ विमल कारक में है सभी 8 जूनियर डॉक्टरों के निलंबन को वापस लेने का आदेश जारी कर दिया है। पीएमसीएच की अनुशासनिक समिति ने इनके निलंबन वापसी की सिफारिश की थी। इन जूनियर डॉक्टरों को अनुशासनिक समिति ने चेतावनी दी है और आगे अनुशासित व्यवहार रखने को कहा है। 


खास बात यह है कि इन जूनियर डॉक्टरों के निलंबन वापसी का आदेश भी 1 मई की तारीख से ही प्रभावी माना जाएगा। इंजीनियर डॉक्टरों पर सीनियर डॉक्टरों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था। जिसके बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया था लेकिन कोरोना महामारी के बीच डॉक्टरों आवश्यकता और अन्य पहलुओं को देखते हुए पअनुशासनिक समिति ने इनका निलंबन वापस लेने की सिफारिश की थी।