हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
14-Nov-2019 11:32 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : लंबे समय से बीमार चल रहे देश-दुनिया में गणित के फॉर्मूले का लोहा मनवाने वाले महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का आज निधन हो गया. विशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर PMCH प्रशासन का शर्मनाक चेहरा सामने आया है.
एक तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने महान गणितज्ञ के निधन पर शोक प्रकट करते हुए राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि करने की घोषणा की है, तो वहीं दूसरी तरफ PMCH अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराया. सिर्फ डेथ सर्टिफिकेट जारी कर अस्पताल प्रशासन ने अपना कोरम पूरा कर दिया. महान गणितज्ञ का शव ब्लड बैंक के बाहर पड़ा रहा और किसी ने इसकी सुध तक नहीं ली. न ही निधन की खबर सुन कर कोई अधिकारी आए और न ही कोई राजनेता पहुंचा.
महान गणितज्ञ के साथ ऐसे बर्ताव को देखते हुए परिजन गुस्से में हैं. काफी फजीहत के बाद परिजनों को एम्बुलेंस मुहैया कराया गया, जिसके बाद परिजन डेड बॉडी को लेकर पैतृक गांव चले गए.