पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
25-Jan-2021 01:38 PM
DESK : प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना के नाम पर बड़े पैमाने पर चल रही ठगी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार ठग प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना के तहत लोगों से ठगी कर अपना ऑफिस बंद कर फरार हो जाते थे. इससे पहले आरोपियों ने अलीगढ़, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और बहराइच में भी लोगों से करोड़ों की ठगी की है.
पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के थाना चिनहट स्थित कमाता के पास इस गिरोह ने अपना ऑफिस खोल रखा था. ये लोग जो महिला कल्याण संस्था एवं प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना 2020 के तहत फर्जी संस्था खोलकर लोगों से ठगी करते थे. तीनों मैनेजर और डायरेक्टर बनकर लोगों के बीच जाते थे और प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना 2020-21 की बात करके उनको फर्जी एनजीओ के माध्यम से जोड़ते थे. ये लोग पम्पलेट, स्टीकर, मुहर सहित फर्जी आईडी दिखा कर यह काम करते थे. लोगों से पैसे ऐंठने के बाद ये लोग अपना ऑफिस बंद कर फरार हो जाते थे.
आरोपियों की पहचान वेद प्रकाश भारती, विरेंद्र कुमार गंगवार और राज प्रताप सिंह के रूप में की गई है. और लखनऊ में कार्यालय खोलकर लोगों से ठगी कर रहे थे. इनके पास से महिला संस्था प्रधानमंत्री सिलाई मशीन योजना के दस्तावेज, 25 रिक्त फार्म, सोनू ग्रामोत्थान कल्याण संस्थान टीचर फॉर्म जैसे अन्य सामान बरामद किए गए हैं. अबतक इन लोगों ने सैकड़ों लोगों को निशाना बनाया है और करोड़ों की ठगी कर चुके हैं.