ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद

Home / news / कोरोना संकट से जूझ रहे नरेंद्र मोदी को जर्दालु आम खिलायेंगे नीतीश कुमार,...

कोरोना संकट से जूझ रहे नरेंद्र मोदी को जर्दालु आम खिलायेंगे नीतीश कुमार, आज दिल्ली रवाना होगा गिफ्ट पैक

08-Jun-2020 06:01 AM

PATNA : कोरोना संकट से देश को बचाने के लिए जूझ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीतीश कुमार थोड़ी मिठास देने जा रहे हैं. नरेंद्र मोदी के लिए नीतीश कुमार बिहार का प्रसिद्ध जर्दालु आम भेज रहे हैं. आम का गिफ्ट पैक आज बिहार से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेगा.

 

भागलपुर में तैयार हुआ आम का पैकेट

पीएम मोदी को खिलाने के लिए जर्दालु आम का पैकेट भागलपुर में तैयार किया गया है. खूबसूरत पैकिंग वाले इस गिफ्ट पैक में न सिर्फ आम होगा बल्कि जर्दालु आम की खासियत बताने वाला पर्चा भी साथ होगा. पैकेट के अंदर जर्दालू आम की खासियत के बारे में बताने के लिए एक पंफलेट भी दिया गया है. इस पंफलेट में बताया गया है कि जर्दालू आम सिर्फ स्वाद में ही उत्तम नहीं है बल्कि और भी कई खासियत है. इस आम में फाइबर अधिक होता है जो पेट के लिए उत्तम है. ये सुपाच्य होता है और इसमें सुगर की मात्रा काफी कम होती है. लिहाजा सुगर और रक्तचाप वाले मरीज भी इसे खा सकते हैं.

news image

राष्ट्रपति और कई मंत्रियों को भी नीतीश भेजेंगे आम

भागलपुर के जर्दालु आम का पैकेट सिर्फ प्रधानमंत्री के आवास में नहीं जायेगा. देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद को भी बिहार के मुख्यमंत्री की ओर से जर्दालु आम भेजे जा रहे हैं. सरकारी अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित सभी मंत्रियों और कई पदाधिकारियों को आम भेजा जाना है. 



रविवार को ही भागलपुर में कृषि विभाग के अधिकारियों ने आम के सारे पैकेट तैयार कर लिये हैं. जिला कृषि पदाधिकारी खुद आम के इन पैकेटों को तैयार करा रहे थे. जिला कृषि पदाधिकारी केके झा ने बताया कि सोमवार की सुबह ब्रह्मपुत्र मेल से आम के पैकेट दिल्ली भेजे जायेंगे. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि भागलपुर से आम सीधे वीआईपी के दफ्तर या आवास पर नहीं जायेंगे. भागलपुर का आम पहले दिल्ली के बिहार भवन जाएगा. बिहार भवन से अलग-अलग वीआईपी को भेजा जाएगा.भागलपुर में सिर्फ पैकेट बनाया गया है. पैकेट के उपर भेजने वाले के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम दिया गया है.