मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
15-Nov-2024 03:55 PM
By First Bihar
DEOGHAR: झारखंड के देवघर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आने की वजह से देवघर एयरपोर्ट पर उनका प्लेन रुका रहा। पीएम नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर थे।
देवघर से विशेष विमान से उन्हें दिल्ली जाना था लेकिन अचानक पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण देवघर एयरपोर्ट पर ही उन्हें रुकना पड़ गया। विमान में आई तकनीकी खराबी को इंजीनियरों ने ठीक किया जिसके बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना हुई। विमान में गड़बड़ी की वजह से उन्हें दिल्ली लौटने में देरी हो गयी।
वही झारखंड में गोड्डा में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर भी फंस गया। एटीसी से क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर करीब एक घंटे से गोड्डा में खड़ा रहा। इसे लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया। एटीएस की तरफ से क्लीयरेंस नहीं मिलने कारण राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा में घंटों फंसा रहा।
इसे लेकर कांग्रेस ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। यह आरोप लगाया है कि पीएम मोदी की चुनावी सभा के कारण राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया। जिसके कारण राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर गोड्डा के बेलबड्डा में घंटों रुका रहा। गोड्डा में खड़े राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें राहुल गांधी हेलिकॉप्टर के अंदर बैठे दिख रहे हैं और गोड्डा से उड़ान भरने का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए हेलीपैड के आसपास जवान खड़े दिखें। हेलिकॉप्टर को उड़ने के लिए एटीएस से क्लीयरेंस मिलने का इंतजार किया जा रहा था।