Bihar Assembly: ‘बिहार में चल रही धमकी देने वाली ‘अहंकारी’ सरकार’, विधान परिषद के बाहर जमकर बरसीं राबड़ी देवी Bihar Assembly: ‘बिहार में चल रही धमकी देने वाली ‘अहंकारी’ सरकार’, विधान परिषद के बाहर जमकर बरसीं राबड़ी देवी Bihar Assembly : ‘दोगुना किया जाए विधायकों का फंड…’, एक साथ दिखे पक्ष और विपक्ष के MLA ; जानिए मंत्री का क्या रहा जवाब Success Story: मसूरी की ट्रेनिंग से अलवर तक: दो आईएएस अधिकारियों की सादगी भरी शादी बनी मिसाल, खूब हो रहे चर्चे Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा भूमिहार ब्राह्मण का मुद्दा, मंत्री विजय सिन्हा ने दिया बड़ा बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar News: बड़ी जालिम है शराब...सीनियर नप गए और जूनियर बच गए ! एक्साइज सुपरिटेंडेंट पर एक्शन और इंस्पेक्टर पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? जांच रिपोर्ट से दोनों अफसरों की खुली थी पोल.. Bihar Vidhan Sabha : '2026 में भी पीपल पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ना पड़ता है ...', स्कूल के जमीन पर माफिया ने कर लिया है अतिक्रमण; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha : मंत्री ने खुद स्वीकार बिहार में होती है खाद कालाबजारी, BJP विधायक ने कहा - एक्शन की बात झूठी ! जमीन पर नहीं दिख रहा कोई असर Bihar Assembly : वह प्रॉक्सी मंत्री हैं क्या ? विजय सिन्हा की जगह जीवेश मिश्रा देने लगे जवाब, BJP विधायक ने ही उठा दिया सवाल; पढ़िए फिर क्या हुआ बिहार विधानसभा में कृषि विभाग पर हंगामा: बीज प्रमाणन घोटाले में बड़े अफसरों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई? जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब
07-Jun-2021 06:50 PM
PATNA : कोरोना की दूसरी लहर के बीच पीएम मोदी के एलान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि राज्यों को 75 फीसद टीका मुफ्त और गरीबों को दीवाली तक मुफ्त अनाज देने की घोषणा बड़ी राहत है। सुशील मोदी ने कहा है कि पीएम की घोषणा से गैरजिम्मेदार विपक्ष की वैक्सीन पॉलिटिक्स बेअसर हो गयी है।
सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने में भी विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की अपनी अदम्य क्षमता सिद्ध की है। सभी राज्यों को 75 फीसद वैक्सीन मुफ्त देने और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देने का कार्यक्रम दीपावली तक जारी रखने की घोषणा बड़ी राहत देने वाली है। बिहार की जनता की तरफ से वह प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।
बीजेपी सांसद ने कहा कि कोरोना संक्रमण को जीतने के लिए कई स्तरों पर जारी लड़ाई के बीच तरह-तरह के सवाल और संदेह पैदा करने वाले तत्वों से सावधान करते हुए प्रधानमंत्री ने आश्वस्त किया कि टीकाकरण अभियान की पूरी जिम्मेदारी अब पहले की तरह केंद्र सरकार ही उठायेगी। इसके लिए दो सप्ताह में गाइड लाइन जारी होगी और इस साल योग दिवस, 21 जून से 18+ के सभी लोगों के टीकाकरण पर विशेष फोकस रहेगा। अब राज्यों को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री की ताजा घोषणाएँ संकट काल में गैरजिम्मेदार विपक्ष की वैक्सीन पॉलिटिक्स का कारगर एंटीबॉडी तैयार करने वाली हैं।