ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पटना हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन: बिहार में पक्ष-विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस, स्पीकर से लेकर मंत्री तक पर चुनावी हलफनामे में गड़बड़ी के आरोप

Patna High Court: पटना हाईकोर्ट ने चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर पक्ष-विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामला फिलहाल अदालत में लंबित है।

Patna High Court News
बढ़ सकती है विधायकों की परेशानी
© Google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Patna High Court: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से निकलकर सामने आ रही है, जहां हाई कोर्ट ने पक्ष और विपक्ष के कुल 42 विधायकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इन विधायकों पर वोट चोरी और चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के आरोप लगे हैं।


दरअसल, जीते हुए विधायकों के खिलाफ हारे हुए उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सभी संबंधित विधायकों को नोटिस जारी किया है। मामला फिलहाल पटना हाईकोर्ट में लंबित है।


जिन प्रमुख नेताओं के नाम इस मामले में शामिल हैं, उनमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा, विधायक चेतन आनंद और गोह से राजद विधायक अमरेंद्र प्रसाद सिंह समेत अन्य पक्ष-विपक्ष के विधायक शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता