रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
18-Dec-2024 10:30 AM
By First Bihar
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसानों को नरेंद्र मोदी सरकार(narendra modi Government) नए साल (new year) में बड़ा गिफ्ट दे सकती है। संसदीय समिति ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (pm kisan samman nidhi) योजना के तहत दी जाने वाली राशि को दोगुना करने का सुझाव दिया है।
दरअसल, कृषि मंत्रालय से जुड़ी संसदीय समिति ने सरकार से सिफारिश की है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली सालाना राशि को 6000 रुपये से बढ़ाकर 12000 रुपये कर दिया जाए। यह सिफारिश किसानों के चल रहे आंदोलन और उनकी लगातार मांग के बीच आई है।
संसदीय समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी ने मंगलवार, 17 दिसंबर 2024 को लोकसभा में यह सिफारिश पेश की। उन्होंने कहा कि यह सिफारिश किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए की गई है। पिछले कुछ वर्षों से किसान संगठन लगातार सरकार से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली राशि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
किसानों का मानना है कि महंगाई बढ़ने के कारण 6000 रुपये सालाना अब पर्याप्त नहीं हैं। संसदीय समिति की इस सिफारिश के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी बजट में सरकार इस सुझाव पर विचार कर सकती है और किसानों को मिलने वाली राशि में वृद्धि कर सकती है। ऐसे में देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को नए वित्तीय वर्ष में पीएम मोदी बड़ी सौगात दे सकते हैं।
बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2019 के फरवरी महीने में किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। देश के सभी किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए इस योजना को दिसंबर, 2018 से ही प्रभावी कर दिया गया था। इस योजना के पात्र किसानों को सरकार साल में 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हर चार महीने में दो हजार रुपए की तीन किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाती है ताकि वह कृषि से जुड़े कार्य कर सकें।
