ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / 'पीएम केयर्स फंड' में दान नहीं करने पर ट्रोल हुई 'खामोश' बिहारी बाला,...

'पीएम केयर्स फंड' में दान नहीं करने पर ट्रोल हुई 'खामोश' बिहारी बाला, देनी पड़ी सफाई

01-Apr-2020 05:51 PM

PATNA : कोरोना के महासंकट के बीच पूरा देश मदद के लिए आगे हाथ बढ़ा रहा है। सभी अपनी हैसियत के मुताबिक कोरोना से निपटने और जरूरतमंदों की मदद के लिए खुलकर दान दे रहें हैं। नेता, मंत्री, विधायक, सासंद उद्योगपति कोई भी सब अपने-अपने तरीके से देश को मदद पहुंचाने में जुटे हुए हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 'पीएम केयर्स फंड' में सभी पैसे दे रहे हैं पूरा बॉलीवुड भी बढ़-चढ़ कर मदद दे रहा हैं फिर वो बिग बी अमिताभा बच्चन हो या फिर अक्षय या सलमान सभी मदद खुल कर मदद कर रहे हैं। ऐसे में एक बिहारी बाला की 'खामोशी' ने सभी को बोलने को मजबूर कर दिया है।


कुछ-कुछ समझ गये होंगे। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार और राजनेता बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की। जो कोरोना जैसी महाआपदा के बीच सोशल मीडिया पर अपनी खामोशी से लोगों को बेचैन कर रही हैं। आखिरकार ट्रोलर्स ने इस 'दबंग' एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया । हालात ये हो गये कि सोनाक्षी सिन्हा को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा।


उन्होंने एक ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए कहा कि एक मिनट का मौन उन ट्रोल्स के लिए जिन्हें ये लगता है कि घोषणा नहीं की गई इसलिए मैंने कोई कॉन्ट्रिब्यूशन नहीं किया है। नेकी कर दरिया में डाल, सुना तो होगा? कुछ लोग असल में इस बात को फॉलो करते हैं। अब शांत हो जाओ और अपने वक्त का इस्तेमाल कुछ अच्छे कामों के लिए करो। दान की घोषणा करना या नहीं करना एक निजी चुनाव है।


बता दें कि हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन को भी पीएम केयर फंड में दान नहीं करने के लिए काफी ट्रोल किया गया था जिसके बाद उन्होंने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट करके सफाई दी थी। 'पीएम केयर्स फंड' में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज अभिनेताओं ने इस फंड में पैसे डोनेट किए हैं। अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन और लता मंगेशकर जैसे सितारे इस लिस्ट में सबसे आगे रहे।