रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
21-Feb-2020 04:26 PM
PATNA : हम भारतीय मुफ़्त में मिलने वाली चीजों के प्रति हमेशा से आकर्षित रहे है. इस बात को रेलवे ने अच्छी तरह समझ कर एक अनूठा प्रयोग किया है. भारतीय रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर एक ऐसी मशीन लगाई है जो लोगों को फ्री में प्लेटफार्म टिकट दे रही है. हो गये ना हैरान.
दरअसल दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर रेलवे ने एक ऐसी मशीन लगाई है जिसके सामने खड़े हो कर आपको 180 सेकंड में 30 बार दंड बैठक करना होगा. यदि आप इस समय अवधि में 30 बार दंड बैठक करने में कामयाब रहे तो ये मशीन आपको फ्री में प्लेटफार्म टिकट देगी. मशीन के सामने दो फुटप्रिंट बने हुए है उसपर खड़े हो कर दंड बैठक करने पर मशीन में लगे सेंसर आपकी गतिविधी को रिकॉर्ड कर के 10 रुपय का प्लेटफार्म टिकट आपको फ्री में दे देगा.
फिटनेस के साथ बचत भी: दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर फिटनेस को प्रोत्साहित करने के लिए अनूठा प्रयोग किया गया है।
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) February 21, 2020
यहां लगाई गई मशीन के सामने एक्सरसाइज करने पर प्लेटफार्म टिकट निशुल्क लिया जा सकता है। pic.twitter.com/RL79nKEJBp
इस मशीन के वीडियो को रेल मंत्री पीयूष गोयल और रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट कर शेयर किया है . ये वीडियो सोशल मीडिया पे काफी वायरल हो रहा है. इस मशीन को 'फिट इंडिया दंड बैठक मशीन' नाम दिया गया है. कुछ दिन पहले भी रेलवे ने बेकार पड़ी ट्रेन के पुराने डिब्बों का इस्तेमाल कर मैसूर में क्लासरूम और दानापुर स्टेशन पर स्टाफ कैंटीन बनाया था.