शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
23-Sep-2023 10:32 AM
By First Bihar
PATNA : पूरा देश आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मना रहा है। दिनकर की आज 116वीं जयंती है। इनका जन्म 23 सितंबर 1908 को हुआ थ। इस मौके पर देश के तमाम बड़े से छोटे राजनेता और साहित्य प्रेमी दिनकर को याद कर उनकी कविताओं का श्रवण कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब जो एक खबर निकलकर सामने आए हैं उसके मुताबिक रामधारी सिंह दिनकर के बड़े पुत्र केदारनाथ सिंह का निधन हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के बड़े बेटे केदारनाथ सिंह का निधन शुक्रवार को नई दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। वे 90 वर्ष के थे। विगत ढाई माह से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। केदारनाथ सिंह के पुत्र ऋतिक मुंबई में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी कल्पना सिंह ही उनके साथ पटना में रहती थीं। वह भी अब अकेली रह गईं।
मालूम हो कि, केदारनाथ सिंह दो भाइयों में बड़े थे। केदारनाथ सिंह के छोटे भाई रामसेवक सिंह की मौत पिताा दिनकर जी के जीवित रहते ही हो गई थी। केदारनाथ सिंह का विशेष लगाव अपनी जन्मभूमि सिमरिया से था। वो दिनकर जयंती एवं पुण्यतिथि पर सिमरिया पत्नी के साथ आते थे और लोगों से मिलते थे। सिमरिया आगमन पर दिनकर जयंती पर लोगों के बीच जलेबी बांटते थे। ऐसे में अब पिता की जंयती से ठीक पहले उनका निधन हो गया।
उधर, केदारनाथ सिंह के निधन पर बिहार से सीएम नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना जताई है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि - केदारनाथ सिंह का अपनी जन्म भूमि सिमरिया से विशेष लगाव था वह एक साहित्यकार थे उनके कई काव्य संग्रह प्रकाशित है जिनमें आंका सूरज बांका सूरज चर्चित है उनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। इस दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।