बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
23-Nov-2020 09:19 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां पिकअप वैन ने साइकिल सवार दसवीं की दो छात्राओं को रौंद दिया. जिससे एक छात्रा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल अवस्था में छात्रा को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है.
मृत छात्रा की पहचान झमटिया भगवानपुर दियारा वार्ड नंबर 13 निवासी सूरज राय के पुत्री काजल कुमारी के रूप में की गई है. जबकि घायल छात्रा की पहचान रामसुधीर यादव के पुत्री सीता कुमारी के रूप के रूप में हुई है. घटना बछवारा थाना क्षेत्र के झामटिया ढाला के एनएच 28 के पास की है.
बताया जाता है कि काजल कुमारी और सीता कुमारी साइकिल पर सवार होकर ट्यूशन पढ़ने जा रही थी उसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें रौंद दिया जिससे काजल कुमारी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि सीता कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल छात्रा को इलाज के लिए एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है.
वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. फिलहाल बछवारा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं पिकअप वैन चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया.