हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Sep-2022 01:23 PM
PURNEA: मछली लदे पिकअप वैन ने छह लोगों को रौंद डाला जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा चौक का है। जहां एनएच 107 पर मछली लदा पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित हो गया जिसकी चपेट में आधा दर्जन लोग आ गये। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य पांच को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने पिकअप वैन को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सौरव शाह के रुप में हुई है। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।