हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Jul-2021 05:33 PM
PATNA: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़कों के मामले पर पटना हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल व न्यायमूर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने भरत प्रसाद सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सड़क निर्माण में होने वाले खर्चे का आकलन प्रस्तुत करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। नगर विकास विभाग, सड़क निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, रेलवे अधिकारी की टीम को दो हफ्ते में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश कोर्ट ने दिया है।
याचिकाकर्ता भरत प्रसाद सिंह की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पाटलिपुत्र स्टेशन का निर्माण तो काफी पहले ही हो चुका है लेकिन स्टेशन तक पहुंचने के लिए सभी ओर से सड़कें नहीं है। जिसके कारण आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो गया लेकिन बुनियादी सुविधाओं का आज भी घोर अभाव है। इस मामले पर अब दो सप्ताह बाद सुनवाई होगी।