मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
17-Sep-2021 09:37 PM
PATNA : पेट्रोल डीजल की कीमतों से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जीएसटी काउंसिल की हुई बैठक के में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आम आदमी को बड़ा झटका लगा है। उम्मीद जताई जा रही थी कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जा सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। जीएसटी काउंसिल की 45वीं बैठक में लिए गए फैसले सामने आ गए हैं। इस बैठक में यह तय किया गया है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल जीएसटी के दायरे में नहीं रहेंगी।
जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि काउंसिल को ऐसा लगा कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का यह सही समय नहीं है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि अधिकतर राज्य इस विचार से सहमत नहीं दिखे। इसका मतलब यह हुआ कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई कमी नहीं होने जा रही है। आम आदमी जिसे उम्मीद थी कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अगर जीएसटी के दायरे में आती हैं तो उसे राहत मिल सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि काउंसिल ने तेल विपणन कंपनियों को डीजल में मिलाने के लिए दी जाने वाली बायोडीजल पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है हालांकि इस छूट का फायदा तेल कंपनियां ग्राहकों को देती है यह नहीं यह देखने वाली बात होगी।
आपको बता दें कि कई राज्यों ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे दायरे में लाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने जीएसटी काउंसिल में खुलकर इस कदम का विरोध किया। जीएसटी काउंसिल ने दवाओं में छूट को लेकर निर्णय किया है। कोरोना जैसी महामारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर जीएसटी छूट आगे भी जारी रहेगी। जीवन रक्षक दवाओं पर जीएसटी छूट का फैसला लिया गया है।