ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / news / बिहार : पत्नी ने पति को दी मुखाग्नि, कोरोना से मौत होने के...

बिहार : पत्नी ने पति को दी मुखाग्नि, कोरोना से मौत होने के कारण कंधा तक देने नहीं पहुंचे रिश्तेदार

16-May-2021 11:30 AM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : कोरोना महामारी के इस दौर में कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां मरीजों की मौत के उनके रिश्तेदार उनसे मुंह मोड़ ले रहे हैं और उनके अंतिम संस्कार तक में शामिल्नाहीं होने पहुंच रहे हैं. ऐसे में एक पत्नी खुद अपने पति को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया. दरअसल, दरभंगा जिले में कोरोना से जंग हार चुके एक शख्स की मौत के बाद रिश्तेदारों से लेकर दोस्तों ने उसकी अर्थी को कंधा तक नहीं दिया. जिसके बाद उसकी पत्नी अकेले शव को लेकर मुक्तिधाम पहुंच गई और बिना रोये पीपीई किट पहनकर उसने पति को खुद मुखाग्नि दी. 


पीड़ित महिला मीणा देवी ने बताया कि उसके पति हरिकांत राय अष्टजाम से आये थे. उसी के बाद उन्हें बुखार हो गया. चार दिन तक वे घर में ही रहे. उसके बाद सभी लोगों ने कोरोना होने की बात कही जिसके बाद हमने उनको रोसड़ा स्थित सरकारी अस्पताल में जांच करवाया और वहीं भर्ती कराया. चार दिन अस्पताल में रहने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी जिसके बाद वहां के चिकित्सकों ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया. DMCH में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 


महिला ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण परिवार या गांव के लोगों ने सहयोग तक नहीं किया. शनिवार को मौत की सूचना मिलने पर दिन के करीब 11 बजे उनके देवर और अन्य रिश्तेदार आये पर शव को ले जाने से इंकार कर दिया. फिर एक निजी संस्थान के सहयोग से महिला ने अपने पति का अंतिम संस्कार किया.