Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा Bihar news : हुजुर मुखिया जी के दरवाजे पर महीने में दो बार यदि BDO आ जाए तो मुर्ग-मुसल्लम में चला जाएगा मानदेय, विप में उठा मुद्दा तो सम्राट ने दिया जवाब Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी BIHAR JOB UPDATE: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: 24 फरवरी को यहां लगेगा विशाल रोजगार मेला, जानें पूरी डिटेल Patna News : पटना के इस इलाके की बदलेगी सूरत, मात्र 20 दिनों में 'ट्रायंगल पार्क' से बढ़ेगी खूबसूरती और सुविधा Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Bihar News: NEET छात्रा की मौत मामले का बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, पटना SSP को नोटिस जारी कर मांगा जवाब Land for Job case : लालू यादव परिवार के साथ पहुंचे राउज एवेन्यू कोर्ट, लैंड फॉर जॉब केस में आरोपों से किया इनकार Bihar Assembly news : बिहार विधानसभा में हज यात्रियों के लिए पटना से उड़ान की मांग, मंत्री विजय चौधरी ने दिया जवाब
21-Jan-2022 04:42 PM
VAISHALI : बिहार स्वास्थ्य विभाग भले ही अच्छे हेल्थ सिस्टम की कितने भी बड़े-बड़े दावे कर ले लेकिन यहां की लचर व्यवस्था सामने आ ही जाती है. कुछ ऐसे मामले सामने आ जाते हैं जिससे बिहार हेल्थ सिस्टम की बात पोल खुल जाती है. ताजा मामला बिहार के वैशाली जिला स्थित सदर अस्पताल का है.
सदर अस्पताल का जो वीडियो सामने आ रहा है उसे देखकर इंसानियत भी शर्मसार हो जाए. गुरुवार को सदर अस्पताल में एक शख्स अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए पहुंचा था. डॉक्टरों ने महिला को देखकर मृत घोषित कर दिया. ऐसे में शख्स मृत पत्नी को लेकर जाने के लिए सराकरी एंबुलेंस का इंतजार करने लगा.
हालांकि, काफी देर बाद भी जब अस्पताल प्रबंधन की ओर से उसे शव को लेकर जाने के लिए एंबुलेंस नहीं दिया गया तो शख्स पत्नी के शव को कंधे पर लादकर अपनी घर की ओर चल पड़ा. इस दौरान अस्पताल के सारे कर्मी तमाशबीन बन देखते रहे, लेकिन किसी ने शख्स की मदद नहीं की.
वहीं, इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में शख्स पत्नी के शव को कंधे पर लादकर अस्पताल से जाता दिख रहा है. मिली जानकारी अनुसार वीडियो में दिख रहा शख्स बिदुपुर के रामधौली के रहने वाला कृष्ण कुमार है, जो अपनी पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचा था.
इधर, वायरल वीडियो के संबंध में सिविल सर्जन अखिलेश कुमार मोहन ने इस मामले में कहा कि ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा देखने के बाद महिला को मृत पाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें रुकने के लिए बोला गया था. लेकिन वे नहीं रुके और खुद ही शव लेकर चले गए. लेकिन अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मी उन्हें क्यों नहीं रोक पाए और एंबुलेंस क्यों नहीं मिल पाया, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी.