ब्रेकिंग न्यूज़

2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का BIHAR NEWS: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, 12 दिनों के भीतर चौथा मामला गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान गयाजी जंक्शन पर बड़ा हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान दो यात्रियों की मौत, सीट लूटने के चक्कर में गई जान एक दूल्हा ऐसा भी: दहेज में मिले 21 लाख रुपये लौटाए, कहा..विवाह कोई सौदा नहीं बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह

बिहार : पत्नी के रहते साली के साथ भागा शख्स, निकाह कर वापस लौटा तो बवाल हो गया

बिहार : पत्नी के रहते साली के साथ भागा शख्स, निकाह कर वापस लौटा तो बवाल हो गया

06-Jul-2021 11:38 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहर के बेगूसराय से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक शख्स पत्नी के रहते पड़ोस की चचेरी साली से निकाह कर फरार हो गया. इस बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट की इस घटना में महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 


घटना छौड़ाही ओपी क्षेत्र की अमारी पंचायत के हुलासी टोला वार्ड संख्या दो की है. घटना के बारे में घायल मो. सऊद की पत्नी नूरजहां खातून ने बताया कि उसकी पुत्री खुशबू खातून तकरीबन तीन महीने पहले उसके पड़ोस के मो. समद के दामाद मो. करीम से निकाह कर गांव से फरार हो गई है. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. फिर हम लोग अपनी पुत्री से उसके साथ रिश्ता खत्म कर लिए. लेकिन मो. समद के इशारे पर सद्दाम हुसैन, गुलशन खातून, खुर्शीदा खातून, तबस्सुम खातून, नूरजहां समेत दर्जनों की संख्या में उनके स्वजन मिलकर गाली गलौज करते उनके घर में घुस गए. 


घर में घुसने का विरोध किए तो सभी ने मिलकर लाठी डंडे मारकर पूरे परिवार को पीटकर जख्मी कर दिया. इसमें उनकी पुत्री अंगूरी खातून गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल पुत्री को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छौड़ाही में भर्ती कराया है. घायलों का कहना है कि आरोपितों ने हमलोगों को धमकी दिया गया है कि यदि पुलिस को सूचना दी तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा. 


पीड़ित ने घटना की लिखित सूचना छौड़ाही पुलिस को दी है. छौड़ाही ओपी अध्यक्ष  राघवेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों द्वारा मारपीट किए जाने और विभिन्न तरह के आरोप से संबंधित लिखित आवेदन दिया गया है. पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजकर मामले की जानकारी ली जा रही है. जांच पड़ताल के बाद आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.