ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

पटना में कला के नाम पर चल रहा सेक्स रैकेट का धंधा, आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने खुद किया खुलासा

28-Jan-2021 03:53 PM

PATNA: राजधानी पटना में कला के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है. फर्जी महिला कलाकार प्राइवेट पार्टी और शराब पार्टी में शामिल हो रही है और पार्टी में गलत काम कर रही है. इसका खुद खुलासा आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने किया है. 

वीडियो जारी कर किया खुलासा


खतरे में कला

प्रोफेशनल आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने पटना में एक संवाददाता सम्मलेन आयोजित कर कला के आड़ में हो रहे देह व्यापार का बड़ा खुलासा किया है. यही नहीं एक वीडियो भी जारी किया है. पटना पुलिस से इसकी शिकायत भी की है.  

कार्रवाई की मांग

एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र भारती ने कहा कि आज हमारे बिहार में कला के नाम पर जो देह व्यापार हो रहा है वह निंदनीय है,. इससे हमारी कला और हम कलाकारों को बदनाम किया जा रहा है. जिसके कारण हम कलाकारों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है. उन्होंने बताया कि बाहर से जो तथाकथित कलाकार बिहार में कार्यक्रम करने आते हैं उनके लिए कार्यक्रम एक बहाना होता है. वह कला प्रदर्शन के नाम पर अपने जिस्म का प्रदर्शन कर अपने आयोजकों के साथ जिस्मफरोशी का धंधा चलाती है. कला के नाम पर मोटी रकम कमाती है. सचिव पप्पू गुंजन ने कहा कि बाहर से कुछ ऐसी लडकियां पटना आती है जो यहां रूम लेकर रहती है. असामाजिक तत्वों को फंसा कर उसे संरक्षण देती है. साथ ही सरकार के शराबबंदी कानून को तोड़ते हुए खुला शराब पार्टी भी करती है. जो वह नकली कलाकार लडकियां अपराध को भी संरक्षित करने में कोई कसर नहीं छोडती है. ऐसे कलाकारों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.