ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Patne Cyber Crime News: पटना में रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को दो दिनों तक...

Patne Cyber Crime News: पटना में रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को दो दिनों तक किया डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर शातिरों ने ठग लिए इतने करोड़

19-Nov-2024 06:59 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में साइबर अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में डिजिटल अरेस्ट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां अबतक की सबसे बड़ी साइबर ठगी हुई है। साइबर अपराधियों ने पटना विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर को दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट किए रखा और 3.07 करोड़ की ठगी कर ली। पटना के साइबर थाने में मामला दर्ज हुआ है।


जानकारी के मुताबिक, पीयू की सेवानिवृत महिला प्रोफेसर का परिवार दिल्ली में रहता है और वह अपने घर में अकेली रहती हैं। इसी बीच एक अनजान नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है। इसके बाद फोन काट दिया गया। 


महिला अभी कुछ समझ भी नहीं सकी थी कि उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाला पुलिस की वर्दी में था और उसने मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें डिजिटर अरेस्ट करने की बात कही। इसके बाद पूर्व प्रोफेसर के मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कई फोन आए। बदमाशों ने जांच की बात कह महिला पर दबाव बनाया और पूछताछ के दौरान महिला से उनके बैंक खाते की जानकारी ली।


इस दौरान सेवानिवृत महिला प्रोफेसर को झांसा देकर उनके अलग-अलग बैंक अकाउंट से 3.07 करोड़ रुपए निकाल लिए। जब महिला को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तो वह साइबर थाना पहुंचीं और केस दर्ज कराया। केस दर्ज कराने के बाद वह अपने परिवार के पास दिल्ली चली गई हैं। केस दर्ज होने के बाद साइबर थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।