मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
20-Nov-2024 10:37 PM
By First Bihar
PATNA: 2022 के बाद पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव नहीं हुआ है। छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार की शाम छात्रों ने पटना विश्वविद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया। हंगामें की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र उनकी बातें सुनने को तैयार नहीं थे और छात्र संघ चुनाव कराने की मांग पर डटे थे।
छात्रों को यूनिवर्सिटी के गेट से हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी और एक दर्जन छात्र घायल हो गये। घायल छात्रों में हर्षवर्धन, शाश्वत शेखर, रविरंजन, अमृतांशु, रिंकल यादव, शशि कुमार सहित कई छात्र शामिल है। इन सभी को आनन-फानन में इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
छात्रों का कहना था कि पटना यूनिवर्सिटी में पिछले 2 साल से छात्र संघ चुनाव नहीं हुआ है। इसे कराया जाए। घायल छात्र शाश्वत शेखर ने बताया कि पटना विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हमलोग ना तो डरने वाले है और ना ही दबने वाले है। आज हम सभी पर लाठीचार्ज किया गया है ऐसे में अब हम अपनी मांग को और मजबूती से रखेंगे। यहां हर चुनाव समय पर होता है लेकिन पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ का चुनाव को छोड़कर।