Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी
14-Oct-2019 08:12 AM
PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों के सामने बेदम पुलिस का पसीना छूट रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद पटना में अपराधी बेलगाम है और घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटना पुलिस के लिए क्राइम कंट्रोल एक बड़ी चुनौती बन गई है इसी को देखते हुए एसएसपी गरिमा मलिक ने क्राइम मीटिंग बुलाई है।
एसएसपी गरिमा मलिक 15 अक्टूबर को क्राइम मीटिंग करेंगी। इस क्राइम मीटिंग में सभी एसपी, एसडीपीओ, अंचल निरीक्षक और थानेदार शामिल होंगे। 15 अक्टूबर को होने वाली इस क्राइम मीटिंग के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किया जा चुका है।
एसएसपी गरिमा मलिक इस क्राइम मीटिंग में थानों के अंदर लंबित मामलों की समीक्षा करेंगी। साथ ही साथ किन अपराधिक मामलों में आरोपियों के खिलाफ वारंट या कुर्की जब्ती की कार्यवाही नहीं हो सकी इसकी भी समीक्षा गरिमा मलिक करेंगी।एसएसपी ने सभी एसडीपीओ को यह निर्देश दिया है कि वह अपने क्षेत्र के 5 मोस्ट वांटेड अपराधियों के बारे में पूरी जानकारी क्राइम मीटिंग में उपलब्ध कराएं। मीटिंग में दीपावली और छठ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा होगी।