Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी
04-Aug-2024 11:36 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आम लोगों के साथ साथ अब वह पुलिस के जवानों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां पटना एसपी के आवास पर तैनात बीएमपी जवान के साथ बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। ऐसे में लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर बिहार में कौन सुरक्षित है?
जानकारी के मुताबिक, बीएमपी जवान समीर कुमार की तैनाती एसपी आवास पर है। बीते दो अगस्त की सुबह समीर ड्यूटी पर जाने के लिए अपने कमरे से निकला था। जैसे ही वह सचिवालय स्थित सिंचाई भवन के गेट के पास पहुंचा वहां पहले से मौजूद कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया और उससे लूटपाट करने लगे।
समीर ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका मोबाइल छीन लिया। दोनों बदमाश बाइक पर सवार थे। समीर ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके से फरार हो गए। पीड़ित बीएमपी जवान ने सचिवालय थाना में केस दर्ज करा दिया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।