ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ

पटना से अपहृत नेता रोहतास में मिला, किडनैपिंग की कहानी से उठेगा पर्दा

02-Mar-2021 07:24 AM

PATNA : रविवार की शाम पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके से जिस नेता को किडनैप किए जाने की खबर सामने आई थी उसे रोहतास से बरामद कर लिया गया है। पटना पुलिस में भारतीय सब लोग पार्टी के अपहृत नेता रंजीत कुमार पांडे को रोहतास जिले के खैरा गांव से बरामद कर लिया है। पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी के मुताबिक जिस नेता का अपहरण किया गया था उस पर पूछताछ करने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। 


बुद्धा कॉलोनी के थानाध्यक्ष कैसर आलम के मुताबिक रंजीत कुमार पांडे को मां तारा चंडी मंदिर के पास से बरामद किया गया है। रंजीत का मोबाइल फोन कुछ वक्त के लिए ऑन हुआ था जिसके बाद पुलिस को रंजीत का लोकेशन मिला। इसके बाद उसके मोबाइल पर बातचीत की गई। पटना पुलिस की टीम देर रात ही रंजीत को लेकर पटना से निकल गई। बताया जा रहा है कि रंजीत पर पहले से भी केस दर्ज हैं। कई लोगों से उसका विवाद भी चल रहा है। हाल ही में एक बीडीओ ने सोशल साइट पर गाली गलौज करने के आरोप में उस पर एफआईआर भी दर्ज कराई थी। पटना पुलिस भी रंजीत का अपराधिक रिकॉर्ड खंगालेगी। हालांकि उससे पूछताछ के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद है।


आपको बता दें कि रविवार की शाम औरंगाबाद के रहने वाले रंजीत पांडे को किदवईपुरी स्थिति पार्टी दफ्तर में आयोजित एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद निकलने पर सड़क पर से उठा लिया गया था। रंजीत के साथ उस वक्त मौजूद रहे भारतीय सब लोग पार्टी के एक अन्य कार्यकर्ता रवि रंजन ने पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी थी। रवि रंजन के मुताबिक स्कॉर्पियो पर सवार चार-पांच की संख्या में आए अपराधियों ने रंजीत का अपहरण कर लिया था। इस घटना के बाद पटना पुलिस की नींद उड़ गई थी लेकिन अब रंजीत को सकुशल बरामद कर लिया गया है।